उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा सोमवार 10 अप्रैल को वक्फ बोर्ड के दफ्तर में पहुंचे थे, गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सभी मंत्री अपने विभागों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके तहत मोहसिन रजा ने भी वक्फ बोर्ड का औचक निरीक्षण किया।
कुर्सी डालकर किया अधिकारियों का इंतजार:
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पदभार संभालते ही सभी अधिकारियों को अपने ऑफिस समय से आने की हिदायत दी थी।
- जिसके बाद भी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
- इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट के अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री मोहसिन रजा वक्फ बोर्ड कार्यालय में पहुंचे थे।
- कैबिनेट मंत्री विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहाँ उन्हें अधिकारी नदारद दिखे।
- जिसके बाद मोहसिन रजा वहीँ कार्यालय में कुर्सी में डालकर बैठ गए और अधिकारियों का इंतजार किया।
- देर से दफ्तर पहुंचे अधिकारियों को मंत्री मोहसिन रजा ने जमकर फटकार लगायी।
- लेट-लतीफी का आलम यह है कि, 11.30 बजे तक विभाग में सिर्फ एक अधिकारी ही पहुंचा था।
कृषि मंत्री ने दफ्तर में मारा था ताला:
- योगी सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में देर से आने की जांच कर रहे हैं।
- इसी क्रम में सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कृषि विभाग पहुंचे थे।
- जहाँ अधिकारियों के समय से न पहुँचने पर उन्होंने विभाग के गेट पर ताला लगा दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#inspect officers lateness
#minority minister
#minority minister mohsin raja
#minority minister mohsin raja visited waqf board office today.
#mohsin raja
#mohsin raja visited waqf board office
#mohsin raja visited waqf board office today to inspect officers lateness
#waqf board office
#अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री
#उत्तर प्रदेश
#नदारद मिले वक्फ अधिकारी
#मोहसिन रज़ा
#मोहसिन रजा का औचक निरीक्षण
#वक्फ अधिकारी
#वक्फ बोर्ड के दफ्तर
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार