यूपी तो दूर की बात है लेकिन राजधानी में बेटियां (Molestation) सुरक्षित नहीं हैं। ये बात तो वास्तव में सच है लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब महिला सिपाही ही छेड़छाड़ का शिकार हो जाएं तो इससे ध्वस्त कानून-व्यवस्था का उदाहरण और क्या हो सकता है।

बाढ़ को लेकर रालोद ने भाजपा पर साधा निशाना!

  • दरअसल मामला गोमतीनगर इलाके के पत्रकार पुरम चौराहे के पास पुलिस चौकी के निकट बेखौफ शोहदों ने अपनी बेटी के साथ जा रही महिला सिपाही से छेड़छाड़ (Molestationकी घटना को अंजाम दे डाला।
  • महिला कांस्टेबल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो आरोपी सिपाहियों से भी उलझ गए।
  • इसकी पीड़िता ने थाने में तहरीर दी इसके बाद पुलिस ने फआईआर दर्ज कर पुलिस ने चौकी में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर की स्नेहा सिंह का प्रो कबड्डी में हुआ चयन!

शॉपिंग करके लौट रही थी कांस्टेबल

  • जानकारी के मुताबिक, (Molestationमहिला कांस्टेबल चिनहट थाने में तैनात है।
  • पीड़िता के अनुसार वह पत्रकारपुरम के पास ही परिवार के साथ रहती है।
  • बुधवार देर शाम वह बेटी के साथ पत्रकारपुरम चौराहे पर शॉपिंग करने गई थी।
  • शॉपिंग करने के बाद वह लौट रही थी कि एक शोहदे ने छेड़खानी शुरू कर दी।

लखनऊ मेट्रो: लोहे का बोर्ड 12वीं के छात्रों के सिर पर गिरा एक की मौत!

  • विरोध (Molestationकरने पर उसने महिला कांस्टेबल से गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया।
  • पीड़िता ने बताया आरोपी ने अपने कुछ कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया।
  • इस दौरान महिला सिपाही ने अपनी बेटी को घर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
  • सूचना पाकर डॉयल 100 की पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची तो आरोपी सिपाहियों से भी अभद्रता करने लगे।

ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन की फर्श और रैम्प धंसा!

  • पीड़िता ने (Molestationथानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी से बात करनी चाही लेकिन बात नहीं हो पाई तो वह सीधे थाने पहुंची।
  • थाना प्रभारी गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

FIR दर्ज करने के लिए रिश्वतखोरी: वीडियो वॉयरल!

  • आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रामप्रवेश त्रिपाठी निवासी गोरखपुर बताया है।
  • वह लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र है।
  • वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
  • लोगों का कहना है कि चौराहे पर शोहदों का जमावड़ा लगा रहता है और आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं लेकिन (Molestation) पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

युवतियों को अश्लील वीडियो भेजने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें