ठंड के साथ- साथ प्रदूषण के डबल अटैक की गिरफ्त में आधी यूपी

लखनऊ। लखनऊ समेत तराई क्षेत्र के जनपदों में इन दिनों ठंडक ने दस्तक दी है। जिसमे सुबह से लेकर शाम तक सर्द हवाएं लोगो को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। हालांकि खिली धूप से दोपहर में सभी को कुछ राहत अवश्य मिल जाती है। पर सुबह व शाम होती ही ठंडक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाती है जिससे लोग आया तो अपने अपने घरों में दुबक जाते है या आग का सहारा लेकर अपने को गर्म करते हुए नजर आते है।

  • वही लखनऊ जैसे बड़े शहरों ठंडक के साथ- साथ प्रदूषण के डबल अटैक की गिरफ्त में हैं।
  • सर्द हवाएं जहां गलन बढ़ा रही हैं वहीं प्रदूषण भी बढ़कर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
  • बर्फीले स्थानों से आ रही सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं जिससे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया है।
  • मौसम विभाग के अनुसार मौसम अभी ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
शाम होते होते छा गया अंधेरा

शनिवार को शाम से ही धुंध सी नजर आ रही थी। जो आज रविवार को भी छह जाने की उम्मीद सी लग रही है।वही रात होते-होते जबर्दस्त गलन महसूस की जाने लगी है। ठंड के चलते अभी अवकाश नही हुए है। बच्चो इस गलन युक्त व ठंडी हवा वाली ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो जाते है। वही वे ठिठुरते हुए अपने अपने स्कूल को जाते है। वही अत्यधिक ठंड होने के चलते लोगों ने घर पर ही रहना पसंद कर लिया है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते नजर आए।

  • लखीमपुर खीरी, हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, बरेली आदि में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक आ गया।
  • वहीं राजधानी में 6 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
  • हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
  • मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर का प्रभाव रहेगा।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में घना कोहरा होगा।
अचानक से ली मौषम ने करबट

पिछले दिनों में मौषम ठीक ठाक था जो कल से एक दम परिवर्तित हो गया है। वैसे दोपहर में धूप खिलने से शीत लहर से लोगों को राहत मिल रही। वही आज तेज धूप निकलने से सर्दी भी कम हो गई थी। पर शाम होते होते अंधेरा सा छाने लगा जिससे एक बार फिर मौषम ने करबट ली। वही अगले कल यानी सोमबार को सुबह के समय बादल छाये रहने की संभावना जताई जा रही है।तथा शीत लहर चलने से ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

  • इससे दैनिक कामकाज में फर्क पड़ सकता है।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिन और बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
  • वैसे बदल छाए रहने के कारण सुबह से सर्दी बढ़ने के असर है।
  • वही ठंडक की बजह से लोग सुबह दैनिक कामकाज के लिए देर से निकलने का प्रयास करेंगे।
  • वही आज धूप निकलने के बाद दोपहर को ठंड में थोड़ी कमी आई।
  • सूरज ढलने से पहले ही सर्दी बढ़ गई।
  • न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जबकि अधिकतम बीस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दो दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
  • सर्दी से भी अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
  • फिलहाल जनवरी अंत के बाद ही सर्दी से राहत मिल सकती है।
  • ठंड में बढ़ोत्तरी जारी है। तापमान का गिरना बरकरार है।
ग्रामीण क्षेत्रो में दिख रहे ठंड के तेवर, बचाव के प्रबन्धन में प्रशन सुस्त

दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक स्तर पर अलाव की कोई खास व्यवस्था नहीं दिख रही है। इससे दैनिक मजदूरों, यात्रियों, समेत रिक्शा-ठेला चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड, स्टेशन परिसर, सभी चौराहो आदि जगहों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।

  • सार्वजनिक जगहों पर प्रशासनिक तौर पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी।
  • निजी स्तर पर लोगो ने ही अलाव की व्यवस्था की।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें