यूपी डॉयल 100 (corrupt policeman) में तैनात पुलिस कर्मियों में सबसे अधिक भ्रष्ट सिपाही राजधानी लखनऊ में पाए गए। कानपुर दूसरे पर जबकि बरेली तीसरे स्थान पर रहा। यह हाल तब है जब प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था के दम पर सत्ता पर काबिज हुई थी। एक जनवरी से 31 जुलाई के तक ग्रह विभाग की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है वह चौकाने वाला है।

हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियां और 5 लड़के गिरफ्तार!

इतनों को किया जा चुका निलंबित

  • जिस राजधानी से प्रदेश की कानून-व्यवस्था चलाई जाती है।
  • वहीं की डायल 100 में सबसे अधिक भ्रष्ट, लापरवाह, कदाचारी सिपाही हैं।
  • यह हाल तब है जब आए दिन पुलिस के आलाधिकारी पुलिस को अपने बर्ताव और व्यवहार में सुधार लाने का पाठ पढ़ाते हैं।
  • लेकिन पुलिस की सबसे मजबूत कड़ी मानी जाने वाले सिपाही अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
  • आलम यह है कि लखनऊ जोन के डायल 100 में तैनात एक दरोगा, 15 हेड कांस्टेबल और 19 सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है।
  • इन पर धन उगाही और लापरवाही का आरोप लगा है।
  • जबकि तीन दरोगाओं, 24 हेड कांस्टेबल और 57 कांस्टेबलों को लघु दंड दिया गया है।
  • वहीं एक हेड कांस्टेबल को दीर्घ दंड की सजा दी गई है। हालांकि पुलिस कर्मियों की किसी मामले में गिर तारी नहीं हुई है।

दूसरे व तीसरे नंबर पर कानपुर और बरेली जोन

  • डॉयल 100 में तैनात सिपाहियों की कारगुजारी ने कानपुर जोन और बरेली जोन को भी दूसरे व तीसरे स्थान पर रखा है।
  • कानपुर जोन के डायल 100 में 12 हेड कांस्टेबल और 32 कांस्टेबल को निलंबित किया जा चुका है।
  • जबकि 23 हेड कांस्टेबल और 29 कांस्टेबल को लघु दंड दिया गया है।
  • वहीं एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को दीर्घ दंड दिया गया।
  • इसी क्रम में बरेली जोन के डायल 100 में एक दरोगा, 13 हेड कांस्टेबल और 26 कांस्टेबल को निलंबित किया जा चुका है।
  • 9 हेड कांस्टेबल और 25 कांस्टेबल को लघु दंड दिया गया जबकि एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को दीर्घ दंड दिया गया।
  • खास बात यह है कि बरेली जोन के डायल 100 के दो सिपाहियों को भ्रष्टाचार के संगीन अपराध में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

अन्य जोन का ये है हाल

  • इलाहाबाद जोन में 12 हेड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल का निलंबन हुआ और 9 हेड कांस्टेबल व 16 कांस्टेबलों को लघु दंड दिया गया।
  • आगरा जोन में एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया। उन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप थे।
  • जबकि एक दरोगा, 16 हेड कांस्टेबल और 20 कांस्टेबल को निलंबित किया गया। वहीं एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को पद से ही बर्खास्त किया गया।
  • जबकि एक दरोगा, चार हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबलों को लघु दंड व एक हेड कांस्टेबल को दीर्घ दंड दिया गया।
  • मेरठ जोन के डायल 100 में तैनात पांच हेड कांस्टेबल, 16 कांस्टेबल को निलंबित किया गया। चार-चार हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को लघु दंड दिया गया।
  • गोरखपुर जोन में एक दरोगा, सात हेड कांस्टेबल और 17 कांस्टेबलों को निलंबित किया जा चुका है।
  • वहीं आठ हेड कांस्टेबल व 18 कांस्टेबलों को लघु दंड मिला।
  • जबकि भ्रष्टाचार के आरोप में एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया।
  • वाराणसी जोन में दस हेड कांस्टेबल और दस कांस्टेबल पर निलंबन की कार्रवाई हुई। जबकि एक (corrupt policeman) हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल पर लघु दंड लगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें