राजधानी लखनऊ में 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ‘स्मृति दिवस परेड’ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्मृति परेड की सलामी ली।

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन रहे मौजूद:

  • 21 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया था।
  • जिसमें प्रदेश पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम अखिलेश यादव ने परेड की सलामी ली।
  • कार्यक्रम में प्रदेश भर के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन और उनके बच्चे मौजूद रहे।
  • इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा, राजेंद्र चौधरी, रविदास मेहरोत्रा।
  • अहमद हसन, डीजीपी जावीद अहमद, एडीजे लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी, आईजी ज़ोन लखनऊ ए सतीश गणेश।
  • डीआईजी रेंज लखनऊ आरकेएस राठौर, एसएसपी मंजिल सैनी भी मौजूद रहीं।

शहीदों के माता-पिता को 5-5 लाख की घोषणा:

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि थे।
  • जिन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन में शहीदों के माता-पिता को 5-5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, शहीद के परिजनों की मदद सरकार की जिम्मेदारी है।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर 436 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाये जाने की सौगात दी थी।

हर साल शहीदों का आंकड़ा बढ़ता हुआ:

  • पूरे देश में इस साल सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस के 116 कर्मी शहीद हुए।
  • वहीँ एक रिपोर्ट के दौरान यह आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है।
  • पिछले साल देश में भर में ऑन-ड्यूटी 434 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिसमें से 108 यूपी के जवान थे।
  • वहीँ इस साल यह संख्या पूरे देश में 479 है, जिसमें से 116 उत्तर प्रदेश के हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें