[nextpage title=”Kidnapping ” ]

बुलंदशहर में रविवार को दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके लक्ष्मीनगर से एक किशोरी को बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। जिले के कुख्यात बदमाश मुल्ला फारूख के भाई आबिद ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। किशोरी अपनी बुआ के घर पर रह रही थी। किशोरी नसरा की बुआ गौशिया ने बताया कि रविवार दोपरहर करीब 12:30 बजे आबिद के साथ एक महिला और दो अन्य साथियों के साथ घर में जबरन घुस आया।

  • बुआ ने बताया कि उन लोगों ने मुझे बंदूक की नोंक पर ले लिया।
  • उसके बाद वे किशोरी के कमरे में घुस गये।
  • उन्होने बताया कि दो बदमाश नसरा के हाथ-पांव बांध कर उसे बाहर ले जाने लगे।
  • इस पर गौसिया और उसकी भाभी ने विरोध करना चाहा।
  • गौसिया ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि कोई भी आगे आया तो सब मारे जाओगे।
  • गौसिया ने बताया कि बंदूकों की नोंक पर अपहरण कर लिया गया।
  • वारदात को सिटी के कुख्यात बदमाश मुल्ला फारूख के भाई आबिद ने अपने साथियों संग अंजाम दिया है।

अगले पेज पर देखें वीडियोः

[/nextpage]

[nextpage title=”Kidnapping ” ]

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने नसरा को गाड़ी में डाल लिया और ले जाने लगे। वहीं एक नकाबपोश महिला भी बदमाशों की मदद कर रही है। गौशिया ने बाहर आकर शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थें। भागते हुए अपहरणकर्ता सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं।

घटना के पीछे है मां का हाथः

  • बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे नसरा की मां शहाना का हाथ है।
  • मां शहाना करीब सात साल पहले आबिद के साथ घर से भाग गयी थी और तब से उसी के साथ रह रही है।
  • शहाना नसरा को अपने कब्जे में करके उसके नाम 11 लाख रूपये की बैंक डिपोजिट हड़पना चाहती है।
  • आरोप है कि शहाना और आबिद नसरा के दादालाई मकान में आधा हिस्सा भी चाहते हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें