सूबे की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड के बीच मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किये गये। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुआ करार:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश राज्य और नीदरलैंड देश के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।
  •  हस्ताक्षर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में किये गये।
  • इस मेमोरेंडम में उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड के बीच कई करार पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

तकनीक का करेंगे आदान-प्रदान:

  • उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड के बीच एमओयू साइन किया गया।
  • जिसमें उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड दोनों खेती की अपनी तकनीकों को साझा करेंगे।
  • जिसके तहत कृषि और मुख्यतः गन्ना और आलू की खेती को तकनीक से करने पर जोर दिया जायेगा।
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड सूबे के पर्यटन के विकास के लिए भी काम करेंगे।
  • नीदरलैंड ताज नगरी को संवारने में उत्तर प्रदेश का साथ देगा।
  • गौरतलब है कि, आगरा में ताजमहल होने के कारण सूबे में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सबसे ज्यादा संख्या आगरा में ही आती है।
  • इसके अलावा करार में कई प्रकार की तकनीकों के अदन प्रदान की बात भी कही गयी है।
  • ऐसे में उत्तर प्रदेश और नीदरलैंड के बीच हुआ ये करार सूबे के क्रमिक विकास के लिए काफी अहम् साबित हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें