उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्निया घाट के जंगलों में जानवरों के झुंड में पाई गई एक 8 साल की बच्ची (मोगली गर्ल) की कहानी पूरे देश में वॉयरल हो रही है। हालांकि यह बच्ची करीब दो माह पहले बंदरों के झुंड में वन कर्मचारियों को मिली थी।

  • उन्होंने इसे बंदरों के चंगुल से छुड़ाकर बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों का पैनल उसका इलाज कर रहा है।
  • डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की पहले हरकत जानवरों जैसी ही थी लेकिन अब उसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

खबर के नीचे देखें खास वीडियो!

मोतीपुर रेंज में मिली थी ‘वनदुर्गा’

  • बहराइच जिले में कतार्निया घाट जंगल में तैनात वन दरोगा सुरेश यादव के अनुसार मोतीपुर रेंज में वह करीब दो महीने पहले गश्त कर रहे थे।
  • उनकी टीम खपरा वन चौकी के पास पहुंची ही थी कि उनको जंगल में एक बंदरों का झुंड दिखाई दिया।
  • इस झुंड में एक बच्ची को बंदरों ने घेर रखा था, बच्ची के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। यह नजारा देख वनकर्मियों के होश उड़ गए।
  • बड़ी मुश्किल से सुरेश ने मासूम को बंदरों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया बन्दरों के झुंड ने टीम पर हमला कर दिया।
  • बंदर गुस्से वाली आवाजें निकाल रहे थे वैसे ही बच्ची भी आवाज निकाल रही थी।
  • टीम ने बच्ची को काफी मशक्कत के बाद अपने साथ उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
  • चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है।
  • वहीं अस्पताल में आने जाने वाले लोग इसे ‘वनदुर्गा’ के नाम से भी बुलाने लगे हैं।

शरीर पर थे जानवरों के कटे के निशान

  • मोगली गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकी इस बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक, जिस समय इसे अस्पताल में भर्ती करया गया था उस समय बच्ची के शारीर पर जंगली जानवरों के काटने के जख्म थे।
  • वह हम लोगों की भाषा भी नहीं समझ पाती है पहले वह कभी-कभी हिंसक हो जाती थी और जानवरों की तरह चीखने चिल्लाने लगती थी।
  • इस दौरान पैरामेडिकल स्टाफ को उसके पास जाने में भी डर लगता था लेकिन अब वह खुद कपडे़ भी पहन लेती है।
  • डॉक्टरों के अनुसार, पहले जानवरों की तरह चलने वाली यह बच्ची अब सीधे होकर चलने भी लगी है।

आखिर कौन जंगल में छोड़कर गया?

  • मीडिया में मोगली गर्ल वॉयरल होने के बाद से अस्पताल में उसे देखने के लिए रोज भयंकर भीड़ जमा हो रही है।
  • यहां आने वाले लोगों का कहना है कि लड़की पैदा होने की वजह से ही बच्ची को जन्म देने वाले उसके माता-पिता ने जंगल में छोड़ कर चले गए।
  • अब इस मासूम के माता-पिता कौन यह पता लगाना मुश्किल हैं।
  • लेकिन उसे पालने के लिए कई लोगों ने गोद लेने के लिए मन बनाया हुआ है।
  • वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी बच्ची पर पूरी नजर बनी हुई है।

यहां देखें खास वीडियो:

https://youtu.be/P-cDA1oBK7E

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें