Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सांसद व नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं के साथ खेली होली

सांसद व नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं के साथ खेली होली

सांसद व नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं के साथ खेली होली।

मथुरा-

वृंदावन में सिने अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी द्वारा शुक्रवार को ब्रजवासियों के साथ फूल व गुलाल की होली जमकर खेली गई। रंगभरनी एकादशी के मौके पर वृंदावन आए देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने मंदिरों में होली और पंचकोसीय परिक्रमा कर पुण्यलाभ अर्जित किया। वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं के साथ होली पर्व की खुशी साझा की गई। नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद वितरण करने के साथ ही श्रद्धालुओं के साथ हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेली गई। मथुरा मार्ग स्थित सौ फुटा के निकट नगर निगम प्रशासन द्वारा लगाई गई स्टाल पर सिने अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने भी श्रद्धालुओं पर गुलाल व फूलों की वर्षा कर होली खेली और उन्हें प्रसाद वितरित किया। साथ ही नगर आयुक्त अनुनय झा, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ब्रजवासियों के साथ फूल और गुलाल से होली खेली और सभी ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

बाइट- अनुनय झा, नगर आयुक्त

Report:- Jay

Related posts

सीएम आवास पर ‘जनता दर्शन’ में भगदड़, कई दिव्यांग चोटिल!

Sudhir Kumar
7 years ago

मथुरा-बरेली मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों बाइक सवारों की हुई मौके पर मौत, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना ढोलना क्षेत्र के अथइया चौराहे की घटना.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

रायबरेली: नौकरी का झांसा देकर युवक से किया सामूहिक कुकर्म

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version