मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूपी के दौरे पर हैं। बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने औरया के बाद कानपुर देहात पहुंचे। उन्होंने यहां अखिलेश यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा।

चाचा-भतीजे की लड़ाई पर कसा तंज

  • जनसभा संबोधित करने पहुंचे एमपी सीएम शिवराज सिंह ने कहा, सपा जैसी सरकार यूपी का विकास नहीं कर सकती है।
  • सपा की सरकार में गुंडों और माफियाओं का राज है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सपा में परिवारिक कलह का नाटक चलता रहा।
  • लेकिन अखिलेश को तब शिवपाल की छवि की याद नहीं आई,
  • जब उन्होंने अपने चाचा को सारे विभाग दे रखे थे।
  • यह कहकर शिवराज सिंह ने सपा की कलह को आड़ें हाथ लिया।
  • उन्होंने कहा कि विकास की बात करें तो सिर्फ सैफई का विकास हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि इस सरकार में भर्ती के नाम पर पक्षपात होता है,
  • सिर्फ अपनों को भर्ती किया जाता है।

बीजेपी से घबराई सपा

  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सपा बीजेपी से घबरा गई है।
  • साथ ही सपा ने बीजेपी की योजनाओं से घबराकर ये गठबंधन किया है।
  • उन्होंने कहा कि साइकिल पंचर हो गई, तो पंजा पीछे से धक्का मारने आया है।
  • शिवराज सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश में मोदी की लहर देख कर सब एक जुट हो गए हैं।

शिक्षा के लिए 500 करोड़ का प्रोजेक्ट

  • शिवराज सिंह ने कहा कि यूपी में बच्चों के पढ़ने के लिए 500 करोड़ का प्रोजेक्ट आएगा।
  • प्रदेश में शिक्षा के गिर चुके स्तर वापस उठाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।
  • उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में बिना जाति धर्म के स्कॉलरशिप दी जाती है।
  • किसानों को जीरो प्रतिशत पर कर्ज मिलता है।
  • उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार यूपी में यह सब नहीं कर रही है।
  • उन्होंने दावा किया बीजेपी ने गरीब जनकल्याण योजना बनाई है,
  • जिसके तहत सभी को 1 रुपये किलो दाल चीनी, गेहूं, चावल जैसी तमाम चीजें दी जाएँगी।
  • वहीं सबको घर दिया जाने का भी बड़ा फैसला लिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें