उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार की कमान अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने भी अपने कंधों पर उठा रखी है। एक ओर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं, वहीं डिंपल यादव भी अब तक दर्जनों जनसभाएं कर चुकी है। अखिलेश यादव फिलहाल तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ और बाराबंकी के दौरे पर है, तो डिंपल यादव शुक्रवार को कन्नौज व औरैया जिले में प्रचार अभियान के तहत दौरे पर हैं।

डिंपल यादव का जनसभा कार्यक्रम

  • कन्नौज से सांसद डिंपल यादव तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • शुक्रवार को डिंपल यादव कन्नौज और औरैया जिले के दौरे पर है।
  • सबसे पहले डिंपल यादव की 11.40 बजे औरैया के विधूना में जनसभा होगी।
  • इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के लिए रवाना होंगी।
  • यहां वह 12.30 बजे कन्नौज के तिर्वा, 1.15 बजे कन्नौज के छिबरामऊ और कन्नौज शहर में 2.15 बजे जनसभा संबोधित करेंगी।़

देरवरानी के लिए प्रचार

  • इससे पहले डिंपल यादव अपने देवरानी अपर्णा यादव के लिए लखनऊ में दो जनसभाएं भी कर चुकी है।
  • अपर्णा यादव सपा के टिकट पर कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी है।
  • अपर्णा यादव की जनसभा में डिंपल के साथ ही दोनों बहुओं के ससुर मुलायम सिंह भी शामिल हुए थें।
  • यहां अपर्णा के पक्ष में मुलायम सिंह और डिंपल ने जनता से वोट करने की अपील की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें