चैत्र का महीना आ चुका है और इसी साथ आ गई गर्मी। इस बार अप्रैल के शुरुआत में इतनी गर्मी पड़ रही है, तो आने वाला दिन और महीना कैसा होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जून महीने जैसी गर्मी अप्रैल में पड़ता देख आशंका जताई जा रही है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

लखनऊ में पड़ रही भीषण गर्मी:

  • अप्रैल महीने में गर्मी का आलम ये है कि पारा रोजाना 40 डिग्री के पार जा रहा है।
  • भीषण गर्मी को लखनऊ की सड़कों पर साफ देखा जा सकता है।
  • यहां गर्मी व धूप से बचने के लिए लड़कियां ले रहीं हैं छाते का सहारा।
  • साथ ही वह गर्म हवाओं से बचने के लिए अपना मुंह बांधकर घर से बाहर निकल रही हैं।
  • आपको बता दें कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी धूप से बचने के लिए कर रहे हैं उपाय।
  • वो कपड़े को ही छाता बनाकर तौलिये से सर ढ़ककर बाहर चल रहे हैं।

[ultimate_gallery id=”67254″]

देश के कई राज्य गर्मी की चपेट में:

  • देश के कई राज्य राजस्थान, एमपी, गुजरात समेत अन्य राज्यों में पड़ रही है जोरदार गर्मी।
  • गर्मी का आलम यह है कि कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में लू चलने की आशंका है।
  • वहीं उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी गर्म हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें