Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

चंदौली: मुग़लसराय जक्शन का नाम बदलने के खिलाफ धरना, पुलिस से झड़प

Mughalsarai junction rename protesting congress clash Police

Mughalsarai junction rename protesting congress clash Police

चंदौली जिले में मुगलसराय जंक्शन के नाम बदलने और कई नई परियोजनाओं की शुरुआत करने आज सीएम योगी संग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और रेल मंत्री पियूष गोयल जिले में पहुँच रहे है. इससे पहले सपा द्वारा नाम बदलने के खिलाफ में जुलुश निकाला गया, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गयी.

सीएम सहित भाजपा के दिग्गज नेता होने वाले हैं शामिल:

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई भाजपा नेता और मंत्री चंदौली आने वाले हैं. कारण है कि चंदौली के मुगलसराय जंक्शन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बदलने वाला है. इसके साथ केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल कई योजनाओं की शुगात देने वाले हैं. वहीं इस बीच जिले का माहौल गरमा गया। मुगलसराय स्थित सपा कार्यलाय पर समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मना रहे सपा कार्यकताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद लाठीचार्ज हुआ।

आज छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती है. सपा कार्यकर्ता मुगलसराय में पार्टी कार्यालय पर जयंती मनाया जा रहा थे. इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए साथ ही मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने का विरोध करने लगे। भाजपा नेताओं के आमगन के मद्देनजर चौकस प्रशासन ने ऐसा करने से मना किया।

सपा कार्यकर्ता शांत नहीं और देखते ही देखते सड़क पर उतर आए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उलझ पड़े। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं को चोटे भी पहुंची। वहीं इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए. जिसके बाद पुलिस से झड़प और बढ़ गयी. मामले की जानकारी के बाद सपा कार्यालाय पर और ज्यादा कार्यकर्ता जुटे। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जीटीआई ब्रिज पर जाम लगा रखा है

वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह, CM संग होंगे मुगलसराय के लिए रवाना

Related posts

सरेराह एक महिला को गोली मारकर किया गया घायल

UP ORG Desk
6 years ago

एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार हटाए गए, कलानिधि नैथानी हो सकते हैं नए कप्तान

Sudhir Kumar
6 years ago

बलिया: सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, भैंस से की मायावती की तुलना

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version