उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों के लिए गिनती लगातार जारी है। इस चुनाव के नतीजों में भरतीय जनता पार्टी भारी बढ़त बनाती हुई दिख रही है। इस बीच मथुरा के मेयर पद की सीट के चुनाव का रिजल्ट आ गया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों की मेयर सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मथुरा सीट पर आया नतीजा भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

मथुरा में जीती भाजपा :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
  • यूपी में मेयर की 16 में से 14 पर बीजेपी आगे चल रही है।
  • वहीँ समाजवादी पार्टी का तो अभी तक किसी भी सीट पर खाता तक नहीं खुल सका है।
  • इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भाजपा को टक्कर देते हुए 2 सीटों पर आगे चल रही है।
  • मेयर के अलावा 145 नगर पंचायत की सीटों के परिणाम को घोषित कर दिया गया है।
  • इस परिणाम के आंकड़े सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाले हैं।
  • मथुरा नगर निगम से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश आर्य की जीत हो गयी है।
  • यहाँ से भाजपा के मुकेश आर्य भाजपा के उम्मीदवार है।
  • मोहन सिंह कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के प्रत्याशी है।
  • इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
  • भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त भी इतने है कि शायद ही कोई उन्हें पछाड़ पायेगा
  • वहीँ इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है
  • सपा के गढ़ फिरोजाबाद में भी उसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक दिखाई दे रहा है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें