उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का विकास रथ मुख्यमंत्री की अगुवाई में उन्नाव के लिये रवाना हो गयी, रथयात्रा के रवाना होने से पहले सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह और सपा प्रमुख ने कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओं का संबोधन किया।
शहीदों को नमन:
- सपा प्रमुख ने रथयात्रा से पहले पूरे प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, शहीदों के माता-पिता को नमन करता हूँ।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, उनके बेटों की वजह से हम सुरक्षित हैं।
- साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सबसे शक्तिशाली सेना देश की है।
नारेबाजी से काम नहीं चलेगा:
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, नारेबाजी से काम नहीं चलने वाला है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, आने वाले चुनाव में जिम्मेदारी संभालनी है।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने बहुत कुछ झेला है।
- उन्होंने आगे कहा कि, आन्दोलन के दौरान हम पर लाठियां बरसाई गयीं।
- संबोधन में सपा प्रमुख ने शिवपाल का जिक्र करते हुए उनके संघर्ष की बात भी कही।
- सपा प्रमुख ने कहा कि, शिवपाल ने बहुत संघर्ष और मेहनत की है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, शिवपाल रात को देर से आते थे, सुबह जल्दी आते थे।
- उन्होंने सपा को संघर्ष और कुर्बानी का दल बताया।
- साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि, अन्याय का विरोध करो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार