उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का गदर अभी शांत नहीं हुआ है, गौरतलब है कि, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी की बैठक बुलाई थी। यह बैठक सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह के बीच सुलह कराने हेतु बुलाई गयी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

पार्टी बैठक में बवाल से नाराज सपा प्रमुख:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी की बैठक बुलाई थी।
  • जिस बैठक को सपा प्रमुख ने सुलह के लिए बुलाया था उससे हालात और बदतर हो गए हैं।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख पार्टी में फैली अनियमितता से नाराज हो गए हैं।
  • मीटिंग में बवाल करने वालों पर सपा प्रमुख की नाराजगी बढ़ गयी है।

हंगामा करने वाले होंगे पार्टी से बाहर:

  • सपा प्रमुख ने सोमवार को जो बैठक बुलाई थी, उसमें आशा के विपरीत बवाल मच गया।
  • जिससे सपा प्रमुख बहुत ही ज्यादा नाराज हो गए हैं।
  • साथ ही उन्होंने बैठक में बवाल मचाने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान करने के लिए कहा है।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने यह आदेश दिया है कि, हंगामे करने वालों को पार्टी से बाहर निकाला जाये।

कार्यालय के बाहर शिवपाल-अखिलेश समर्थकों के बीच मारपीट:

  • बैठक से पहले कार्यालय के बाहर शिवपाल और अखिलेश के समर्थक जमा हुए थे।
  • इस दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गयी।
  • जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें