मुख्यमंत्री अखिलेश ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों और नेताओं के साथ रणनीति बैठक की, जिसके बाद सीएम ने अमर सिंह के करीबियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया है।

मुलायम सिंह मेरे नेता हैं और रहेंगे:

  • सीएम अखिलेश यादव ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए शिवपाल सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।
  • इसके साथ ही सीएम ने 7 अन्य मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया है।
  • जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे हैं।
  • इसके अलावा शिवपाल समर्थक भी सड़क पर उतर आये हैं।
  • वहीँ बैठक में सीएम ने कहा कि, मुलायम सिंह मेरे नेता हैं और नेता रहेंगे।

पार्टी को नहीं तोड़ेंगे:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने रविवार को बैठक में कहा कि, पार्टी नहीं तोड़ेंगे, साथ रहेंगे।
  • सीएम ने बर्खास्तगी पर कहा कि, पार्टी के खिलाफ साजिश करने वालों को हटाया है।
  • अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, उन्होंने अमर सिंह का साथ देने वालों पर एक्शन लिया है।
  • बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रचार के लिए रथ चलेगा।
  • वहीँ सीएम ने इसकी पुष्टि भी करी कि, वो 5 नवम्बर को होने वाले रजत जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।

सपा प्रमुख को देंगे एक्सप्रेस-वे का तोहफा:

  • सीएम अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, सपा प्रमुख के जन्मदिन से पहले उन्हें एक्सप्रेस-वे का तोहफा देंगे।
  • वहीँ पार्टी छोड़ने की खबरों को भी सीएम ने बेबुनियाद बताया है।

मुख्यमंत्री आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात:

  • शिवपाल सिंह के निष्कासन के बाद शिवपाल समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं।
  • किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते मुख्यमंत्री आवास पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें