• लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही यूपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।
  • बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय पहुंचे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गठबंधन पर सवाल उठाए।
  • उन्होंने पूछा कि सपा-बसपा में आखिर किस आधार पर 38-38 सीटें बांटी गई हैं।
  • सपा की हैसियत ज्यादा है। अगर पार्टी अकेले चुनाव लड़ती तो ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करती।
  • मुलायम ने कहा कि अब पार्टी में उम्मीदवारों को कमजोर किया जा रहा है।
  • पार्टी में महिलाओं की संख्या कम हो रही है जो कि चिंता की बात है।
  • मुलायम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सबकुछ छोड़कर चुनाव में जुट जाइये। जीत कर ही दम लीजिए।
  • आपको बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक एलान 12 जनवरी को किया गया था जिसमें तय हुआ था कि प्रदेश की 80 सीटों में से दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें