सपा प्रमुख ने पार्टी ऑफिस में बैठक का आयोजन किया था, जिसमें सीएम ने रोते हुए अपना भाषण दिया। सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी का संबोधन किया। सबसे अंत में सपा प्रमुख ने अपना महत्वपूर्ण संबोधन दिया।

चापलूसों से सरकार नहीं बनती है:

  • अपने संबोधन के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि, चापलूसों से सरकार नहीं बनती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम चापलूसों को पसंद नहीं करते हैं।
  • सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, ये न समझें की नौजवान मेरे साथ नही हैं, मैंने उन्हें सम्मान दिलाया है।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, शिवपाल के कामों को नहीं भूल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पर हमला:

  • सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि,
  • तुम अमर सिंह को गाली देते हो, उसने मेरी बहुत मदद की थी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए मुलायम ने कहा कि, अमर सिंह मेरा भाई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कौन कहाँ मिला, कैसे मिला, किससे मिला, बताऊँ?
  • वहीँ सपा प्रमुख ने साफ़-साफ़ शब्दों में ये भी कहा कि, वो अमर सिंह और शिवपाल के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकता हूँ।
  • इसी बीच सपा प्रमुख ने कहा कि, लोहिया जी कहा करते थे कि, कमजोरों को 100 खून माफ़।
  • सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, लाल टोपी से कोई समाजवादी नहीं बन जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें