उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई, जिस दौरान सीएम अखिलेश, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत:

  • राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने लोहिया के विचारों और उनके आदर्शों का जिक्र किया।
  • इसके बाद सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में पार्टी के यूथ ब्रिगेड के निष्काषित नेताओं को नसीहत दी।
  • उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता मेहनत तो करते हैं, लेकिन सिद्धांतों को भूल गए हैं।
  • सपा प्रमुख ने आगे कार्यकर्ताओं को और मेहनत की जरुरत बताई।
  • उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता केवल नारेबाजी करते हैं, उन्हें और मेहनत की जरुरत है।
  • सपा प्रमुख ने आगे बोलते हुए कहा कि, कार्यकर्ता महापुरुषों के बारे में नहीं पढ़ते हैं।
  • उन्होंने व्यंग्य के लहजे में कहा कि, कार्यकर्ता किताब खरीदने लगे हैं, लेकिन पढ़ते अभी भी नहीं हैं।

यूथ ब्रिगेड के नेताओं को किया गया था बर्खास्त:

  • राम मनोहर लोहिया के कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने पार्टी के यूथ ब्रिगेड को समझाया।
  • उन्होंने उन्हें पार्टी के सिद्धांत याद रखने की सलाह दी।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाये जाने के बाद युवा नेताओं ने सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की थी।
  • जिस पर एक्शन लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की यूथ विंग के सभी नेताओं को निष्कासित कर दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें