उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था। सपा में खुलकर 2 गुट बन गये थे। 2012 की जीत को 2017 में दोहराने के लिए सपा ने कांग्रेस से गठबंधन भी किया था जिससे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव काफी नाराज थे। वे सार्वजनिक मंच से कई बार अखिलेश के इस फैसले पर आपत्ति जता चुके थे। यही कारण था कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सिर्फ कुछ सीटों को छोड़कर अन्य के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया था। मगर 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने चुनाव प्रचार पर एक बड़ा फैसला लिया है जो सभी को हैरान कर देगा।

सपा के बढ़े सांसद :

2014 के लोकसभा चुनाव में पूरे यूपी की 80 में सिर्फ 5 सीटें हासिल करने वाली सपा को 2019 आते-आते बड़ा तोहफा मिला। 2019 के पहले ही सपा सांसदों की संख्या बढ़कर 7 हो गयी है। इससे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव काफी खुश हैं। अभी तक संसद में काफी शांत रहने वाले मुलायम सपा के नये सांसदों संग जब सदन में पहुंचे तो काफी खुश थे। उन्होंने सिर पर पार्टी की पहचान लाल टोपी भी लगाई हुई थी। मुलायम को जैसे ही उपचुनावों में सपा की जीत की खबर मिली थी., वे काफी खुश हो उठे थे। उन्होंने तुरंत मिठाई मंगवाई और लोगो में उसे बंटवाया।

 

ये भी पढ़ें: विदेश भागने वालों की पूरी संपत्ति की जाएगी जब्त: राजनाथ सिंह

2019 में करेंगे चुनाव प्रचार :

लंबे अरसे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले से मुलायम सहित पूरी पार्टी सहमत दिखाई दे रही है। अखिलेश के चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी जीत का श्रेय अखिलेश के नेतृत्व को दे रहे हैं। इसके अलावा यूपी चुनाव में कांग्रेस से सपा के गठबंधन का विरोध करने वाले मुलायम बसपा के साथ आने पर काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने ऐलान किया कि 2019 में वे यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मुलायम के इस ऐलान से सपा में ख़ुशी की लहर है।

 

ये भी पढ़ें: मायावती के लिए भावुक हुई अपर्णा, गेस्ट हाउस काण्ड पर दिया बड़ा बयान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें