Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

‘धर्मनिरपेक्षता दिवस’ के रूप में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाएंगे शिवपाल

mulayam singh birthday

mulayam singh birthday

समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील सपा बनाने वाले शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। सपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता अब तक शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का दामन थाम चुके हैं। हालाँकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का समर्थन किसके साथ है, इसे लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को मनाने को लेकर शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बड़ा ऐलान किया है।

खास तरीके से मनाया जाएगा मुलायम का जन्मदिन :

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के बहाने शिवपाल यादव ने अपना दावा मजबूत करने पर नजर गड़ा दी है। उनकी पार्टी प्रगतिशील सपा 22 नवंबर को मुलायम के जन्मदिन को धर्मनिरपेक्षता दिवस के रूप में मनाएगी। इस सम्बन्ध ने शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने ट्विटर पर प्रेस नोट जारी कर इसका ऐलान किया है। आदित्य यादव भी इन दिनों अपने पिता शिवपाल यादव के साथ राजनीति में सक्रिय हो गए हैं।

शिवपाल खेमा है उत्साहित :

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के 6, लालबहादुर शास्त्री मार्ग स्थित कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव ने पहुंचकर बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान शिवपाल ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालाँकि इस पर मुलायम सिंह यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसके बाद दीपावली पर मुलायम अपने भाई शिवपाल के घर पहुंचे थे। इससे शिवपाल खेमा काफी उत्साहित है।

22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन का कार्यक्रम भव्य ढंग से मनाने की तैयारियां कर रहा है। आदित्य यादव ने बताया कि इटावा और लखनऊ में इसे लेकर भव्य आयोजन किया जाएगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

कई दलों के नेताओं को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में किया शामिल!

Divyang Dixit
7 years ago

अमित शाह और सीएम योगी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Sudhir Kumar
6 years ago

नहीं संभल रहा काम, योगी सरकार करेगी कैबिनेट विस्तार!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version