उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का 22 नवम्बर को जन्मदिन है, जिसके तहत सपा प्रमुख ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद लिया फैसला:

  • आगामी 22 नवम्बर को समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है।
  • लेकिन सपा प्रमुख ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
  • सपा प्रमुख ने यह फैसला कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद लिया है।
  • मुलायम सिंह यादव 22 नवम्बर को अपना जन्मदिवस मनाते हैं।

घायलों की मदद करें सपा के कार्यकर्ता:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद रद्द कर दिए हैं।
  • साथ ही सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रेल हादसे में घायल हुए लोगों की मदद करने का आदेश दिया है।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को ये आदेश दिया था।

रेल हादसे में 140 लोगों की हुई थी मौत:

  • रविवार 20 नवम्बर को कानपुर देहात के पुखरायां में पटना-इंदौर एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी थी।
  • जिसके बाद ट्रेन के 14 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए थे।
  • वहीँ रेल हादसे में अब तक करीब 140 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हादसे में घायल लोगों की संख्या 400 के पार पहुँच चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें