उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में हुए घमासान के बाद कई लोगों पर उसकी गाज गिर चुकी है, इसी क्रम में सपा प्रमुख ने पार्टी के यूथ विंग के चारों अध्यक्षों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

लगाये थे ‘मुलायम मुर्दाबाद’ के नारे:

  • सपा के गृहयुद्ध के थमने के बाद पार्टी के लोगों पर गाज गिरनी बंद नहीं हो रही है।
  • इसी क्रम में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के यूथ विंग के चारों अध्यक्षों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
  • गौरतलब है कि, यूथ विंग के अध्यक्षों ने सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
  • जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख के लिए मुलायम मुर्दाबाद के नारे भी लगाये थे।
  • जिस कारण सपा प्रमुख ने यूथ विंग के सभी अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त हुए अध्यक्ष:

  • सपा प्रमुख ने चारों यूथ विंग के अध्यक्षों को निष्कासित कर दिया है।
  • जिनमें युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम ब्रिगेड, छात्रसभा अध्यक्ष शामिल हैं।

सपा प्रमुख ने मंगवाई थी रिकॉर्डिंग:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उनके फैसके के खिलाफ हुए प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग मंगवाई थी।
  • जिसमें यूथ विंग के अध्यक्षों द्वारा मुलायम मुर्दाबाद के नारे लगाए गए थे।
  • सूत्रों की मानें तो सीएम अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को विरोध करने का आदेश दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें