[nextpage title=”muulayam” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 5 साल के लिए सपा का अध्यक्ष बनाये जाने की औपचारिकता पूरी की जायेगी। मगर इस अधिवेशन के पहले ही मुलायम के एक करीबी ने अखिलेश के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”muulayam2″ ]

मुलायम के करीबी ने किया विरोध :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश का अध्यक्ष बनना औपचारिकता रह गयी है।
  • इस अधिवेशन के लिए सपा पदाधिकारियों ने आगरा में तैयारियाँ शुरू कर दी है।
  • साथ ही आगामी 23 अक्टूबर को लखनऊ में सपा का राज्य सम्मेलन होना प्रस्तावित है।
  • इस सम्मेलन में भी नरेश उत्तम को फिर से प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुना जायेगा।
  • अगर अखिलेश यादव 5 साल केलिए अध्यक्ष बनते हैं तो मुलायम के भविष्य पर संकट आ जाएगा।
  • मुलायम के करीबीयों ने 5 अक्टूबर के अधिवेशन के पहले मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है।
  • सपा युवजन सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने मुलायम को कमान देने की वकालत की है।

ये भी पढ़ें, अब लखनऊ आगरा एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

  • नितिन का कहना है कि नेताजी के नेतृत्व में ही समाजवाद देश भर में आगे बढ़ सकता है।
  • सपा नेता ने अपनी फेसबुक पोस्ट में अखिलेश यादव से मुलायम को अध्यक्ष बनाने की बात कही।
  • नितिन ने कहा कि हम सभी की अपील है कि नेताजी को दोबारा सपा अध्यक्ष बना दिया जाए।
  • साथ ही उन्होंने ऐसा न होने पर अखिलेश को धमकी देते हुए पोस्ट की।
  • सपा नेता ने कहा कि अगर इस बार भी नेताजी का अपमान हुआ तो हम लोग आंदोलन करके रहेंगे।
  • आगरा में आगामी 5 अक्टूबर में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है।
  • इसीलिये मुलायम गुट के नेताओं ने उन्हें पार्टी की कमान सौंपने की वकालत शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें, तो होगी अब ‘सुलह’, मैनपुरी में बोले शिवपाल यादव

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें