[nextpage title=”viral” ]

27 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। इसमें विपक्षी दलों के तमाम दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस रैली के लिये पटना जा रहे हैं। इस रैली के पहले मुलायम सिंह यादव ने अपना बयान (mulayam singh new statement) देकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

मुलायम ने साधा चीन पर निशाना :

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ पहुँचे हुए थे।
  • वे वरिष्ठ सपा नेता भगवती सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने आये थे।
  • इस दौरान मुलायम ने पत्रकारों से बात की और चीन पर जमकर निशाना साधा।
  • मुलायम ने कहा कि भारत को असली खतरा पाकिस्तान से नहीं चीन से है।
  • उन्होंने कहा कि चीन के साथ किसी भी संघर्ष को हम हमेशा ही तैयार रहेंगे।
  • मुलायम ने बीते महीने भी लोकसभा में चीन से खतरा का मुद्दा उठाया हुआ था।

ये भी पढ़ें, चिट्ठी में हुआ बड़ा खुलासा, ‘ब्लू फिल्म’ देखकर बाबा…

  • उन्होंने कहा था कि चीन ने सिक्किम, भूटान पर कब्जे की साजिश बनाई हुई है।
  • साथ ही उन्होंने कहा था कि चीन के खिलाफ सरकार क्या कर रही है, उसका जवाब दे।
  • भारत-चीन का ये रिश्ता आजादी के बाद से ही विवादों में बना रहा है।
  • इसके पहले भी चीन कई बार भारत के हिस्सों पर अपना हक़ जता चुका है।
  • चीन से भारत का विवाद बीते 1 महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा है।
  • उसने सिक्किम के पास सड़क बनाने की तैयारी कर ली है।
  • अगर ऐसा होता है तो ये भारत के लिए नया खतरा पैदा करने वाला होगा।
  • भारतीय सेना भी लगातार सिक्किम में सक्रिय रहकर चीन को मुँह तोड़ जवाब दे रही है।

ये भी पढ़ें, जब जेटली के एक ट्वीट ने खोली पाकिस्‍तान आर्मी की पोल!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें