उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच सुलह की कोई कोशिश नजर नहीं आ रही है। गौरतलब है कि, पार्टी के नाम और निशान के लिए सपा प्रमुख खेमे और अखिलेश यादव खेमे ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की थी।
हलफनामा दायर करेंगे सपा प्रमुख:
- समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी में सुलह की सभी कोशिशें बेकार होती नजर आ रही हैं।
- जिसके बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अब चुनाव आयोग में हलफनामा दायर करेंगे।
- जिसके लिए चुनाव आयोग ने 9 जनवरी तक का समय दोनों खेमों को दिया है।
- गौरतलब है कि, चुनाव निशान और पार्टी के नाम को लेकर सपा प्रमुख पहले ही चुनाव आयुक्त से मिल चुके हैं।
- जिसके बाद अखिलेश यादव खेमे से प्रो० रामगोपाल यादव भी चुनाव आयुक्त से मिले थे।
सपा प्रमुख शिवपाल संग दिल्ली के लिए रवाना:
- समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव चुनाव आयोग में हलफ़नाम दायर करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
- सपा प्रमुख के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं।
- शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रमुख के बीच करीब आधे घंटे तक उनके आवास मीटिंग चली।
- जिसके बाद सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष एक साथ एयरपोर्ट के लिए निकले।
- जहाँ से वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: देखें तस्वीरें: 5 केडी पर बैठक के लिए विधायकों का आना शुरू!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#mulayam singh reaches amausi
#mulayam singh reaches amausi airport
#mulayam singh reaches amausi airport with shivpal
#mulayam singh reaches amausi airport with shivpal to leave for delhi
#sp chief mulayam singh yadav
#sp chief mulayam singh yadav will meet EC
#उत्तर प्रदेश
#चुनाव आयोग
#प्रमुख मुलायम सिंह यादव
#मुख्यमंत्री अखिलेश
#सपा प्रमुख दिल्ली रवाना
#समाजवादी पार्टी
#सुलह की कोशिश
#हलफनामा दायर
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार