[nextpage title=”viral” ]

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ पहुँचने से पहले ही सपा के 2 और बसपा के 1 एमएलसी ने इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी में जैसा हंगामा मच गया था। शिवपाल यादव ने भी इस संबंध में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से दिल्ली में मुलाकात की थी। अब सपा के दोनों बागी एमएलसी (ex sp mlc) ने भाजपा की सदस्यता भी ले ली है। इसी मुद्दे पर दिल्ली में मुलायम सिंह यादव ने दोनों नेताओं पर कड़ा हमला बोला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

मुलायम ने दिया बड़ा बयान :

  • शिवपाल यादव के बीते दिनों भाजपा में शामिल होने की भी ख़बरें आ रही थी।
  • मगर आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने खुद ऐसी संभावनाओं से इनकार कर दिया है।
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिवपाल यादव के नाम का कोई प्रस्ताव नहीं है और न कोई विचार है।
  • अमित शाह के लखनऊ पहुँचने से पहले ही सपा के 2 एमएलसी ने इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इसी कारण शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी।
  • अब इस्तीफ़ा देने वाले दोनों ही पूर्व सपा एमएलसी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
  • आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने तीनो को सदस्यता दिलायी।

ये भी पढ़ें, मुलायम सिंह के सामने शिवपाल यादव ने रखी ये ‘शर्त’!

  • इस दौरान पूर्व सपा नेता बुक्कल नवाब ने भाजपा को जमीनी पार्टी कहा था।
  • अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी दोनों नेताओं पर हमला बोल दिया है।
  • मुलायम सिंह ने कहा कि दल बदलू सभी नेता धोखेबाज होते हैं।
  • बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह पर मुलायम सिंह यादव में करार हमला बोला है।
  • इस तरह दोनों नेताओं द्वारा अखिलेश यादव के दिए जख्म पर उन्होंने मरहम लगाया है।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस्तीफ़ा देने वाले दोनों ही नेताओं से काफी नाराज है।
  • बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह दोनों ही मुलायम सिंह यादव के करीबी रह चुके है।

ये भी पढ़ें, मुलायम सिंह यादव हो सकते है इस राज्य के ‘राज्यपाल’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें