मुलायम ने दिया बयान :


  • गुजरात के विधानसभा चुनाव की इस समय पूरे देश में चर्चा हो रही है।
  • समाजवादी पार्टी भी इस विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है।
  • इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों गुजरात दौरे पर गये हुए थे।
  • इस दौरान अखिलेश ने कई जनसभाओं को संबोधित किया और पार्टी नेताओं से मुलाकात की।
  • समाजवादी पार्टी में गुजरात की 5 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
  • अखिलेश यादव ने अहमदाबाद की प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि हम यहाँ पर सपा के रूप में पौधा लगा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा था कि ये पौधा आगे जाकर हमें फल देने का काम जरूर करेगा।
  • मगर अखिलेश यादव की इतनी मेहनत पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पानी फेर दिया है।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह इटावा स्थित अपने आवास पर पहुंचे हुए थे जहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात की।
  • मुलायम ने अपने बयानों में लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिए रखा।
  • सपा संरक्षक ने कहा कि गुजरात की पाँचों सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हार जायेंगे।
  • उन्होंने कहा कि मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए सपा को 3 सीटों पर जीत मिली थी।
  • गुजरात में किसकी सरकार बनेगी के सवाल पर मुलायम सिंह यादव ने छुपी साध ली।
  • निकाय चुनाव में सपा के प्रदर्शन पर बोले कि शिवपाल को साथ लेकर चलते तो नतीजे इससे बेहतर होते।
  • उन्होंने कहा कि आज सपा में एकमत नहीं है इसीलिए हमें निकाय चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है।
  • मुलायम ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी पर बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ निलाम्बित्न किया, मैं होता तो अय्यर को पार्टी से हमेशा के लिए बाहर कर देता।
  • योगी सरकार पर मुलायम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी वर्ग के लोग इस समय परेशान हैं।
  • उन्होंने कहा कि पता नहीं योगी सरकार पिछले 8 महीनों से आखिर कर क्या रही है।
  • मुलायम ने कहा कि सपा सरकार में लैपटॉप, कन्या विद्याधन, भत्ता जैसी कई योजनाओं को शुरू किया गया था।
  • राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री बताये जाने से उन्होंने अपनी असहमति दिखाई।
  • अंत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मुलायम सिंह यादव ने उन्हें बधाई भी दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें