उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने गुरुवार 12 अक्टूबर को डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था, इसके साथ ही जनेश्वर ट्रस्ट, लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क में भी श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया था। श्रद्धांजलि सभाओं में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव एक साथ पहुंचे थे, साथ ही अखिलेश यादव ने इस दौरान अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम का संबोधन भी किया। अखिलेश यादव से पहले मुलायम सिंह यादव ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संबोधन(mulayam singh statements) किया था। गौरतलब है कि, डॉ० राम मनोहर लोहिया की यह 50वीं पुण्यतिथि थी।

मुलायम सिंह यादव के संबोधन के मुख्य अंश(mulayam singh statements):

अखिलेश के साथ पूरा आशीर्वाद है(mulayam singh statements):

  • रोजर-रोज थोड़े ही आशीर्वाद दिया जाता है।
  • परिवार में सब एक हैं, कोई भेद नहीं।
  • अखिलेश के साथ पूरा आशीर्वाद है।
  • लोहिया के बताये रास्ते पर समाजवादियों को चलना चाहिए।

देश में हालात बहुत इम्तिहान वाले हैं(mulayam singh statements):

  • आज देश में हालात बहुत ही इम्तिहान वाले हैं।
  • भाजपा सरकार अपने वादे नहीं निभा रही है।
  • कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, सिंचाई, मुफ्त दवाई आदि समाजवादियों की देन है।

ये भी पढ़ें: जितने रोमियो पकड़े गए सब भाजपा के- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें