उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।

कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक हैं।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, प्रदेश और देश की जनता हमारे साथ है।

अखिलेश ही होंगे मुख्यमंत्री:

  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में इस बात को साफ़ किया कि, पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे।
  • मुलायम सिंह यादव ने ये भी कहा कि, हमारा बहुमत होगा तब बताएँगे।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, बहुमत आने पर होगा सीएम का फैसला फिलहाल किसी को सीएम से समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री जिसे चाहे रखे मंत्री:

  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि, मंत्रियों को रखने का फैसला सीएम पर छोड़ता हूँ।
  • प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने रामगोपाल पर भी हमला किया।

रामगोपाल की बात का कोई महत्व नहीं है:

  • सपा प्रमुख ने रामगोपाल पर हमला करते हुए कहा कि, उनकी बात का कोई महत्व नहीं है।
  • वहीँ सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव को ही षड्यंत्रकारी बताया।
  • उन्होंने कहा कि, साजिश करने वालों का जनाधार नहीं है।
  • वहीँ सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, शिवपाल ने मंत्री पद वापस नहीं माँगा और न मैंने कहा।
  • सीएम बनने के सवाल पर सपा प्रमुख ने हंसते हुए कहा कि, दो महीने के लिए क्या सीएम बनें।
  • इसी के आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, विधायकों ने चाहा तो अखिलेश मुख्यमंत्री होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें