[nextpage title=”mulayam” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर-बैनर से पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव (mulayam singh) की तस्वीरें गायब होने के बाद सभी को लग रहा था कि अब शायद मुलायम सिंह अपनी ही बनाई पार्टी का चेहरा नहीं रहेंगे। मगर अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसे जानने के बाद सभी चर्चाओं पर विराम लग जायेगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam2″ ]

मुलायम बने रहेंगे सपा का चेहरा (mulayam singh) :

  • सपा के पोस्टर-बैनर से पूर्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की तस्वीर गायब हो गयी थी।
  • इसके बाद से कयास लगने लगे थे कि सपा संरक्षक को पार्टी में नजरंदाज कर दिया गया है।
  • मगर अब एक ऐसी खबर आयी हैं जिसके बाद इन सभी चर्चाओं पर विराम लग जायेगा।
  • समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से 23 सितंबर के राज्य सम्मेलन पर तस्वीर ट्वीट हुयी है।
  • इसमें एक तरफ अखिलेश यादव की तो दूसरी तरफ ऊपर की ओर मुलायम सिंह की तस्वीर लगी है।
  • इसके पहले सपा के पोस्टरों से मुलायम की तस्वीरें गायब होने के बाद से कई चर्चाएँ हो रही थी।
  • सपा के सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी में मुलायम की भूमिका को लेकर असमंजस में थे।

ये भी पढ़ें, पहले नोटबंदी ने मारा और अब जीएसटी लोगों को मार रही है- अखिलेश

  • मगर इस तस्वीर के सामने आने से साफ़ है कि मुलायम आगे भी सपा का चेहरा बने रहेंगे।
  • सपा के ट्विटर से पोस्ट की गयी ये तस्वीर राष्ट्रीय अधिवेशन में भी लगी हुई दिखाई देगी।
  • सपा अधिवेशन के मीडिया प्रभारी अनिल रावत ने बताया कि अब होर्डिग्स का यही प्रारूप रहेगा।
  • उन्होंने बताया कि नेताजी पूरे देश के समाजवादी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं।
  • आपको बता दें कि सपा का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होगा।
  • इस सम्मेलन में सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है।
  • साथ ही आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

ये भी पढ़ें, किसको ट्रस्ट में रखना, किसको नहीं ये फैसला नेताजी का- शिवपाल

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें