समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल सुबह से ही देखने को मिल रहा है। यहां पार्टी कार्यालय होर्डिंगों से पटा हुआ है। कार्यकर्ता सुबह से ही जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं का सुबह से ही आना जाना लगा हुआ है।

गांव में भी मुलायम के जन्मदिन की धूम

  • बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुधर सिंह के किसान परिवार में हुआ था।
  • मुलायम सिंह अपने पाँच भाई-बहनों में रतनसिंह से छोटे व अभयराम सिंह, शिवपाल सिंह, रामगोपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं।
  • उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।
  • मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एमए) एवं जैन इन्टर कालेज करहल (मैनपुरी) से बीटीकरने के बाद कुछ दिनों तक इन्टर कालेज में अध्यापन कार्य भी कर चुके हैं।
  • मुलायम सिंह यादव को राजनीति में सबसे दिग्गज माना जाता है।
  • नेताओं का कहना है कि मुलायम का राजनितिक दांव किसी को भी पटखनी दे सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें