सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने युवाओं को समाजवादी संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाते हुए उन्हें सही दिशा में काम करने की नसीहत दी। 4 अक्टूबर, 1992 को लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की घोषणा की थी। राम मनोहर लोहिया और राज नरायण जैसे समाजवादी विचारधारा के नेताओं की छत्रछाया में राजनीति का ककहरा सीखने वाले मुलायम इससे पहले ही मुख्यमंत्री बन चुके थें। लेकिन उनकी अपनी कोई पार्टी नहीं थी। स्थापना से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी  एक लंबा सफर तय कर चुकी है। इस पार्टी के दम पर ही मुलायम सिंह यादव तीन बार खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

  • मुलायम सिंह ने रजत जयंती समारोह में आने के लिए सभी नेताओं को धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने कहा कि, मंच पर विराजमान सभी नेताओं का मैं अभिवादन करता हूं।
  • समाजवादियों ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है।
  • हमने सघर्षों के बल पर समाजवादी आंदोलन खड़ा किया है।
  • हमने कभी भी सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया।
  • समाजवादी लोग लोहिया के आदर्शों पर चलें हैं, गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे लोहिया।
  • मैने गाँव-गाँव जाकर लोगों को समाजवादी विचारधारा से अवगत कराया है।
  • समाजवादियों का कर्तव्य है कि हम लोग जनता का खयाल रखें।
  • समाजवादी पार्टी बिना भेदभाव के विकास के पथ पर चल रही है।
  • मुलायम ने कहा कि ना तो अन्याय होने दीजिये और ना किसी के साथ अन्याय कीजिये
  • उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद एक बड़े नेता हैं और उन्होंने बहुत संघर्ष किया है।

कश्मीर का मुद्दा देश के लिए गंभीर समस्याः

  • मुलायम ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर का मुद्दा देश के लिए गंभीर समस्या है।
  • उन्होंने कहा कि देश की एकता कायम रहनी चाहिए, सीमा पर जवानों की जान  जा रही है।
  • सरकार कश्मीर समस्या का हल नहीं निकाल पा रही है।
  • देश में बेरोजगारी और भुखमरी बढ़ रही है।
  • मुलायम ने कहा कि हम सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ हमेशा लड़ते रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें