2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी लोकसभा चुनावों में सपा की नाव को पार कराकर दिल्ली तक पहुंचाने की तैयारियों में लग गए हैं। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब खुद के कंधों पर ले ली है। उत्तर प्रदेश में मुलायम की जमीनी पकड़ से सभी वाकिफ हैं। यही कारण है कि विपक्षी दलों में मुलायम सिंह यादव के इस कदम के बाद से हलचल मच गयी है।

3 दिन आगरा में रहेंगे मुलायम :

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तीन दिन आगरा में रुकेंगे। यहाँ वे 29 से 30 अप्रैल तक प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर सपा-बसपा गठबंधन पर उनकी राय जानने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही वे यहाँ पर एक निजी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

मुलायम सिंह यादव के ठहरने के लिए सर्किट हाउस का नया भवन आरक्षित किया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले जमीनी नेताओं में एक हैं।

मुलायम की खासियत है कि वह हर कार्यकर्ता से खुद संवाद करते हैं। सपा में विवाद के बाद मुलायम सिंह की आगरा के कार्यकर्ताओं से दूरी हो गई थी। वे यहाँ आये तो सही मगर जब भी आये, कार्यकर्ताओं से नहीं मिले।

 

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा शराबी होते हैं यादव अौर राजपूत: ओम प्रकाश राजभर

 

गठबंधन का फीडबैक लेंगे सपा संरक्षक :

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुलायम सिंह यादव के इस प्रवास कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा में जन्में विवाद के बाद दो गुटों में बंट चुके कार्यकर्ताओं के बीच मतभेदों को दूर कर उन्हें एक करने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा उनमें ऊर्जा भरने का काम करेंगे। आगरा प्रवास के दौरान मुलायम सपा-बसपा गठबंधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी लेंगे। जिले के सपाइयों को भी काफी लंबे समय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।

आगरा महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता के अनुसार, मुलायम सिंह यादव 28, 29 और 30 अप्रैल को आगरा में रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में सीएम योगी को सपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोक दिखाए काले झंडे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें