उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव शनिवार 1 अप्रैल को सूबे के मैनपुरी जिले में एक निजी कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी में एक होटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने यूपी चुनाव के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर, यूपी चुनाव समेत कई मुद्दे पर भी बात की है।

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

राम मंदिर:

  • सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करते हैं कि अयोध्या मामले को सुलझाए।
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी मानेंगे।
  • सुरक्षा बलों के द्वारा की गयी कार्यवाही में 16 लोग मारे गये थे 84 लोग घायल हुए थे।
  • सुप्रीम कोर्ट के सिवा और कोई पार्टी अयोध्या मामला नहीं सुलझा सकती।
  • मेरी भी कोशिश रही थी अयोध्या मामले को सुलझाने की।

अखिलेश यादव पर बड़ा हमला:

  • मेरी जिंदगी का सबसे अधिक अपमान हुआ है।
  • अखिलेश ने अपने चाचा को ही मंत्री पद से हटा दिया था।
  • कोई बाप अपने रहते अपने बेटे को मुख्यमंत्री नही बनाता,
  • मगर मैंने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया।
  • जो अपने बाप का नही हो सकता वो किसी का नही हो सकता।
  • पीएम मोदी ने कन्नौज में ये बयान दिया था, इसका बड़ा असर यूपी के चुनाव में पड़ा।
  • मैं अब अखिलेश के भरोसे नहीं जनता के भरोसे पर रहूँगा।
  • अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया, जिसने मुझ पर तीन बार जानलेवा हमला करवाया।
  • अखिलेश के पास बुद्धि है पर वोट नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें