[nextpage title=”mulayam singh yadav” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव शनिवार 1 अप्रैल को सूबे के मैनपुरी जिले में एक निजी कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने यूपी चुनाव के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है।

अगले पेज पर जानें मुलायम सिंह यादव का अखिलेश यादव पर ‘बड़ा हमला’:

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam singh yadav2″ ]

राष्ट्रीय अध्यक्ष के धोखे को लेकर बड़ा हमला:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में जो फूट पड़ी थी।
  • उसका असर अभी तक पिता मुलायम सिंह यादव और पुत्र अखिलेश यादव पर साफ़ देखा जा सकता है।
  • मुलायम सिंह यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की।
  • कार्यक्रम के संबोधन के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर बड़ा हमला कर दिया।
  • उन्होंने कहा कि, मेरी जिंदगी ये मेरा सबसे बड़ा अपमान था।
  • मुलायम सिंह ने आगे कहा कि, अखिलेश ने अपने ही चाचा को मंत्री पद से हटा दिया था।

‘बड़ा बयान’:

  • मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि, जो अपने बाप का नही हो सकता है, वो किसी का नहीं हो सकता है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कोई बाप अपने बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाता।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, लेकिन मैंने उसे मुख्यमंत्री बनाया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें