[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध एक बार फिर से उठता हुआ दिखायी दे रहा है। सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को होने वाला है जिसमें सपा के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव को 5 साल के लिए अध्यक्ष चुना जायेगा। मगर इस अधिवेशन के पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा महासचिव रामगोपाल यादव को झटका (mulayam singh yadav big decision) देने के तैयारी कर ली है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

रामगोपाल होंगे बाहर :

  • समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होने जा रहा है।
  • इस अधिवेशन में समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष 5 सालों के लिए चुना जायेगा।
  • साथ ही 5 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश 5 साल के लिए अध्यक्ष बनेंगे।
  • सपा के राज्य सम्मेलन के पहले मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट की आपात बैठक बुलाई है।
  • सियासी गलियारों में चर्चा है कि आज पूर्व सपा प्रमुख कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं।
  • आज कार्यालय पर सुबह 11 के लगभग ये बैठक शुरू होगी जिसमें सभी सदस्यों को बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें, लखनऊ: 8 जगह CBI का छापा, रिटायर्ड जज समेत 6 पर FIR!

  • बैठक में सामाजिक गतिविधियों और नये लोगो की सदस्यता पर चर्चा होने की संभावना है।
  • पूर्व सीएम अखिलेश और सपा महासचिव रामगोपाल यादव भी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं।
  • अगस्त में हुई ट्रस्ट की बैठक में अखिलेश-रामगोपाल नहीं पहुंचे थे।
  • इसके बाद अखिलेश समर्थक नेताओं को मुलायम ने ट्रस्ट से बाहर कर दिया था।
  • साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले नजरअंदाज कर दिए जाने के कारण मुलायम आहत हैं।
  • ऐसे में हो सकता है कि लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से रामगोपाल को हटा दिया जाये।

ये भी पढ़ें, CCTV में कैद हुई सेना के जवान से ठगी

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें