समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री और 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के 80वें जन्म दिवस पर सपा में 22 नवम्बर को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा और प्रसपा अलग-अलग मनाएंगी। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। हालाँकि इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव के न आने को लेकर कई चर्चाएँ हो रही हैं।

सपा कार्यालय पर मुलायम ने काटा केक :

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को लेकर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी मुलायम के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा और सभी ने उन्हें मंच पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी।

mulayam singh yadav birthday celebrations

हालाँकि इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं मौजूद रहे थे। उनकी जगह पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने मुलायम को केक खिलाकर शुभकामनयें दी। इसके अलावा बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

mulayam singh yadav birthday celebrations

मेरे बिना नहीं बनेगी दिल्ली की सरकार :

सपा के प्रदेश कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर संकल्प करो कि किसी को नाराज़ नही करना है और धर्म जाति के नाम पर भेदभाव नही करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी भेदभाव दूर करके सपा को और मजबूत करना है। 4 बार मैनें सरकार मैंने बनाई, कुछ नेताओं ने अलग होकर पार्टी को कमज़ोर किया, आप सब पार्टी को मजबूत करो।

mulayam singh yadav birthday celebrations

मुलायम ने कहा कि जब मैं रक्षा मंत्री था तो मैंने चीन और पाकिस्तान को पीछे खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि नेता मंडल स्तर पर मेरे कार्यक्रम लगाएं। मैं ऐसी स्थिति पैदा करूँगा कि मेरे बिना दिल्ली की सरकार नही बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लक्ष्य होना चाहिए, दिल्ली की सरकार सब कुछ है।

mulayam singh yadav birthday celebrations

90 फीसदी नौजवान आया समाजवादी पार्टी के साथ है। नौजवानों और महिलाओं को पार्टी से जोड़िए, महिलाओं को विश्वास दिलाइये की सपा में वो सुरक्षित हैं। लाल टोपी समाजवादी पार्टी की पहचान है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें