[nextpage title=”mulayam” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में हुआ था जहाँ पर अखिलेश यादव को 5 साल के लिए सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) भी निकले हुए थे मगर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें वापस लौटना पड़ गया।

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam2″ ]

एयरपोर्ट से वापस लौटे मुलायम :

  • सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हुआ जहाँ अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
  • इस अधिवेशन में सभी की नजरें मुलायम सिंह यादव के आने पर टिकी हुई थी।
  • खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी इसी समस्या से घिरे हुए दिखाई दे रहे थे
  • ख़बरें है कि मुलायम सिंह यादव अधिवेशन के लिए लखनऊ से निकले थे मगर वापस लौट आये।
  • इसके पहले सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुलायम के शामिल होने की चर्चाएँ थी।
  • मगर राष्ट्रीय अधिवेशन की तरह मुलायम इस बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
  • आगरा में चल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए देश भर से नेता आये हुए थे।

ये भी पढ़ें, वीडियो: योगी सरकार में रोती गाय, बिलखता ग्वाला

  • महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि कोई अन्य नाम न होने पर अखिलेश अध्यक्ष बनते है।
  • पहले अध्यक्ष 3 साल के लिए होता था मगर अब इसे बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।
  • इसके बाद सपा पदाधिकारियों ने अखिलेश का माला पहनकर स्वागत किया।
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव के न पहुँचने पर अखिलेश ने सफाई पेश की।
  • अखिलेश ने कहा कि मैंने नेताजी से कहा कि आप भी अधिवेशन में चलो आप पार्टी के बड़े हो।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी ने कहा है कि मेरा आशीर्वाद हमेशा सभी के साथ है और रहेगा।
  • मुलायम के साथ ही शिवपाल यादव भी सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं पहुँचे थे।

ये भी पढ़ें, अधिवेशन के दिन आजम खां ने दी अखिलेश को नसीहत

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें