[nextpage title=”dimpal assests” ]

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह की बहुओं के पास इतनी संपत्ति है कि आपकों ये जान कर कम हैरानी नहीं होगी। मुलायम सिंह की छोटी बहु अपर्णा यादव ने हाल में ही उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कैण्ट सीट से नामांकन दाखिल किया है। वहीं उनकी बड़ी बहु और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं। यादव परिवार की इन बहुओं के पास भी करोड़ो रूपये की संपत्ति है। इसमें मंहगी ज्वैलरी, कार, व्यवसायिक संपत्तियां भी शामिल है। अपर्णा यादव ने नामांकन में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है, वहीं डिंपल यादव ने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। हम आपके सामने इन ब्योरों के माध्यम से यादव परिवार की बहुओं की संपत्ति का खुलासा कर रहे हैं।

अगले पेज पर देखें इनकी संपत्ति का ब्योरा एक नज़र में

[/nextpage]

[nextpage title=”dimpal assests2″ ]

ज्वैलरी

  • अपर्णा यादव पहली बार चुनाव लड़ रही है।
  • वह मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है।
  • जो कि हाल में ही अपनी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी कार के चलते चर्चा में आ गए थे।
  • अपर्णा यादव ने यूपी चुनाव 2017 के एफिडेविट में 1.88 करोड़ रुपए की ज्वैलरी बताई है।
  • वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 2014 लोकसभा चुनाव में एफिडेविट में 59 लाख रुपए की ज्वैलरी दिखाई थी।

बैंक में जमा

  • बैंक में जमा के मामले में भी अपर्णा यादव कहीं आगे हैं।
  • अपर्णा के खाते में फिलहाल 5.8 करोड़ की जमा राशि है।
  • वहीं डिंपल के खाते में 2.4 करोड़ की जमा पूंजी थी।

इन्वेस्टमेंट्स

  • अपर्णा यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में 7 लाख रूपये इन्वेस्ट कर रखें है।
  • वहीं डिंपल ने 4.4 लाख किए थे।

घर

  • डिंपल के नाम पर 6.9 करोड़ रूप का घर है।
  • वहीं अपर्णा यादव के पास घर के नाम पर 10 लाख की संपत्ति है।

व्यवसायिक भवन

  • यादव परिवार की दोनों बहुओं के पास व्यवसायिक भवन के रूप में भी काफी संपत्ति है।
  • इसमें डिंपल यादव ने 6.8 करोड़ रूप दिखाई थी।
  • वहीं अपर्णा 5.6 करोड़ रूपये का व्यवसायिक भवन का ब्योरा दिया है।

खेत

  • डिंपल यादव के पास खेत के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है।
  • लेकिन अपर्णा यादव के नाम पर 12.5 लाख की संपत्ति है।

आय

  • डिंपल यादव ने 2014 में अपनी आय का ब्योरा 24 लाख (2012-13) रूपये दिया था।
  • वहीं अपर्णा यादव ने 2017 में अपनी आय का ब्योरा 30 लाख (2015-16) रूपये दिया है।

कार

  • अपर्णा यादव के पास बेहद मंहगी लैम्बॉर्गिनी कार है, जिसकी कीमत 5.2 करोड़ रूपये है।
  • वहीं डिंपल यादव ने 2014 में पजेरो कार कार ब्योरा दिया था, जिसकी कीमत 20 लाख रूपये थी।

कुल संपत्ति

  • डिपंल की कुल संपत्ति 28 करोड़ रूपये 2014 में थी।
  • वहीं अपर्णा यादव की इस समय 23 करोड़ रूपये कुल संपत्ति है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें