उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पार्टी से सीएम अखिलेश के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से उतार दिए गए हैं, जिसके बाद सपा प्रमुख सोमवार 2 जनवरी को दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ उनके भाई शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली जायेंगे।
सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह दिल्ली रवाना:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं।
- उनके साथ शिवपाल सिंह यादव और संसदीय बोर्ड के सदस्य भी दिल्ली जायेंगे।
- जिसके तहत शिवपाल सिंह यादव लखनऊ एयरपोर्ट पहुँच चुके हैं।
- सपा प्रमुख भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।
- जिसके बाद सपा प्रमुख शिवपाल सिंह के साथ दिल्ली के रवाना हो चुके हैं।
- सूत्रों के अनुसार, अमर सिंह भी लन्दन से दिल्ली पहुँच सकते हैं।
चुनाव आयोग से मिलेंगे सपा प्रमुख:
- समाजवादी पार्टी के प्रमुख दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
- जहाँ सपा प्रमुख संसदीय दल के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
- विचार-विमर्श के बाद सपा प्रमुख चुनाव आयोग से बात करेंगे।
- सपा प्रमुख चुनाव आयोग से पार्टी के सिंबल पर बात करेंगे।
- इसके साथ ही ऐसा संभव है कि, सपा प्रमुख पार्टी को बंद करने का भी फैसला ले सकते हैं।
मीडिया मेरे साथ, मुझपर कोई आरोप नहीं:
- एयरपोर्ट जाते हुए सपा प्रमुख ने मीडिया से कहा कि, मीडिया उनके साथ है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, मुझपर कोई आरोप नहीं है।
ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी में 5 को होने वाले अधिवेशन को किया गया स्थगित!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार