[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध में अब आये दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। 5 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन (sp national conference) आगरा में होने जा रहा है जिसमें 5 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। इस बीच समाजवादी पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

हो सकता है समझौता :

  • समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है।
  • इसमें कयास है कि अखिलेश यादव को 5 साल के लिए सपा का अध्यक्ष चुना जाएगा।
  • बीते दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था।
  • इसमें मुलायम सिंह ने हमेशा से अलग तेवर दिखाते हुए अखिलेश को अपना आशीर्वाद दिया था।
  • उसके बाद लगभग 3 महीने बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता मुलायम से मिलने पहुंचे थे।
  • इस दौरान उन्होंने सपा संरक्षक को राष्ट्रे अधिवेशन में आने का निमंत्रण भी दिया था।
  • सूत्रों से खबर है कि अखिलेश के इस निमंत्रण को मुलायम ने स्वीकार कर लिया है।
  • अखिलेश के बाद ही मुलायम से मिलने सपा नेता शिवपाल यादव पहुँचे थे।
  • खबर है कि मुलायम ने शिवपाल से सीधे तौर पर कह दिया है कि अखिलेश से संबंध ठीक करो।

ये भी पढ़ें, वीडियो: यहाँ सुनायी दे रही मजार की ‘धड़कन’, सुनने के लिए उमड़ती है भीड़

  • साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि मुलायम 5 अक्टूबर के राष्ट्रीय अधिवेशन में जायेंगे।
  • अगर ऐसा होता है तो ये समाजवादी पार्टी के काफी राहत देने वाली खबर हो जायेगी।
  • मुलायम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते ही सपा की 225 सीटें आयी थी।
  • मगर उनके अध्यक्ष पद से हटते ही सपा 47 सीटों पर सिमट कर रह गयी थी।
  • अखिलेश जानते हैं कि सपा में मुलायम सिंह यादव का होना कितना जरूरी है।
  • इसी कारण अब वे मुलायम के नरम रूख के बाद उनसे संबंध सुधारने में लगे हुए हैं।
  • शिवपाल भी अगर मुलायम सिंह के साथ अधिवेशन में दिख गए तो ये सपा के लिए बड़ी राहत होगी।

ये भी पढ़ें, गांधी जयंती 2017 पर हापुड़ में सफाई का रियलिटी चेक

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें