उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के बर्खास्त युवा नेताओं को प्रो० रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी के बाद उम्मीद बंध गयी है।

सपा प्रमुख के आवास पर बर्खास्त नेताओं का जमावड़ा:

  • समाजवादी पार्टी से बर्खास्त युवा नेताओं को प्रो० रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी के बाद उम्मीद बंध गयी है।
  • जिसके तहत पार्टी के बर्खास्त युवा नेता सपा प्रमुख मुलायम सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।
  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह बर्खास्त युवा नेताओं और एमएलसी पर मेहरबान हो सकते हैं।

यूथ ब्रिगेड के सभी बर्खास्त नेता पहुंचे:

  • सपा प्रमुख के आवास पर बर्खास्त युवा नेताओं और एमएलसी का जमावड़ा लगा हुआ है।
  • जिसके बाद ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि, सपा प्रमुख सभी की पार्टी में वापसी करा सकते हैं।
  • वहीँ यूथ ब्रिगेड के बर्खास्त नेताओं में बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी और गौरव दुबे सपा प्रमुख के आवास पहुंचेंगे।

सपा प्रमुख के फैसले के विरोध में किया था प्रदर्शन और नारेबाजी:

  • सपा प्रमुख शनिवार को बर्खास्त युवा नेताओं पर फैसला ले सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, पार्टी के युवा नेताओं ने सीएम अखिलेश की जगह शिवपाल सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदर्शन किया था।
  • साथ ही उस प्रदर्शन में सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी थी।
  • सपा प्रमुख ने प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग मंगाकर युवा नेताओं पर कार्रवाई की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें