Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राज्य सभा चुनाव: सपा ने विधायकों के लिए आयोजित किया डिनर

akhilesh yadav rally

akhilesh yadav rally

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों से समाजवादी पार्टी में नया जोश आ गया है। 2019 के पहले सपा के लिए ये दोनों जीत संजीवनी बन गयी हैं। अब समाजवादी पार्टी ने 23 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा ने अपने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और निर्दलीय विधायकों के लिए लखनऊ के होटल ताज में एक डिनर आयोजित किया है। इस डिनर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा बिगाड़ सकती है खेल :

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की मदद से राज्य सभा की 1 सीट जीतने की उम्मीद लगाए बैठी बीएसपी को बड़ा झटका लग सकता है। अगर ऐसा हुआ तो गुजरात में कांग्रेस के अहमद पटेल के राज्य सभा में चुने जाने के समय जैसी राजनीतिक उठापठक जैसी स्थिति फिर से पैदा हो सकती है। बसपा का खेल बिगाड़ने के लिए भाजपा समाजवादी पार्टी में अंदरुनी कलह का लाभ उठाने की कोशिश में है। मगर ऐसा होने से रोकने के लिए अब खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सामने आ गये हैं और उन्होंने लखनऊ में डिनर आयोजित कर राज्य सभा चुनाव के पहले विधायकों को एक जुट करने की कोशिश शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस की क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाते समय लगी आग

लखनऊ में होगा डिनर :

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर मिली जीत के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ के होटल ताज में डिनर का आयोजन किया है। इस डिनर में मुलायम सिंह यादव के साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई निर्दलीय विधायकों को भी सपा संरक्षक ने इस डिनर पार्टी में बुलवाया है। होली के बाद अब शिवपाल और अखिलेश फिर से एक साथ दिखाए देंगे। राज्य सभा चुनाव के पहले विधायकों को एकजुट करने की सपा संरक्षक की ये पहल है।

 

ये भी पढ़ें: SDM ने उड़ाया महिला की गरीबी का मजाक, इलाज की जगह दी भीख

Related posts

एटा -बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियो की लिस्ट

kumar Rahul
7 years ago

मुलायम-शिवपाल भक्त गायत्री पर लगा ‘बलात्कार’ का आरोप!

Divyang Dixit
8 years ago

तीन साल बीत जाने के बाद भी जनता को नहीं मिला कोई अहम तोहफ़ा

UP ORG Desk
8 years ago
Exit mobile version