साल के आखिर में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार चुनावी राज्यों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अब चुनावों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इस बीच सैफई में अखिलेश यादव के होने पर लखनऊ में मुलायम ने मध्य प्रदेश से आये पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।

मुलायम ने संभाली जिम्मेदारी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई गए हुए थे जहाँ पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश यादव के लखनऊ में न होने पर उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी का जिम्मा संभाला व विधानसभा चुनाव से पहले आए मध्यप्रदेश के सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी से चुनाव में पूरी जी-जान से जुट जाने के लिए कहा। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों पर भी मुलायम ने निशाना साधा और कहा कि कृषि कुंभ एक छलावा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी नीतियों से ही किसान ख़ुशहाल हो सकते हैं।

सैफई में थे अखिलेश यादव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बीच सैफई पहुंचे जहाँ पर उन्होंने सपा-बसपा का गठबंधन हर हाल में होने का दावा किया। वह सैफई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे जहां उन्होंने गठबंधन की घोषणा जल्द करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ये सरकार युवाओं से किये अपने वादे को भूल रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें