उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 1 दिसम्बर को लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन किया, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही सपा प्रमुख ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
मेट्रो से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया:
- लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
- जिसमें उन्होंने लखनऊ मेट्रो से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता है।
- उन्होंने आगे कहा कि, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं कार्यक्रम में आने से मना किया था।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, कथनी-करनी में अंतर करने वाले भ्रष्टाचारी होते हैं।
उत्तर प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन:
- सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है।
- कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने भारतीय सेना का भी जिक्र किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, भारत की सेना बहुत बहादुर है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सेना को अगर छूट दी जाये तो पाकिस्तान खत्म हो जायेगा।
- जिसके बाद सपा प्रमुख ने कार्यक्रम में आगे प्रदेश के युवाओं के रोजगार का जिक्र किया।
- उन्होंने कहा कि, सभी को रोजगार उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार