[nextpage title=”mulayam” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद भी समाजवादी पार्टी में चल रहा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तो सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव सार्वजनिक मंच से अखिलेश पर हमला (statement) बोलते थे मगर अब इस क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी नाम जुड़ गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam2″ ]

अखिलेश को दी नसीहत :

  • समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध चुनाव में हारने के बाद भी रुका नहीं है।
  • सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव लगातार अखिलेश पर हमलावर बने हुए है।
  • शिवपाल यादव आये दिन अखिलेश यादव को सपा अध्यक्ष पद छोड़ने का दबाव बना रहे है।
  • उन्होंने तो जुलाई में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का भी ऐलान कर दिया है।
  • शिवपाल के बाद अब पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी अखिलेश के खिलाफ हो गए है।
  • इटावा में एक कार्यक्रम में पहुँचने पर मुलायम ने अखिलेश का नाम लिए बिना बहुत कुछ कहा।
  • मुलायम ने कहा कि अब अब बच्चे बूढ़े माँ-बाप की सेवा नहीं करते है।
  • उन्होंने सभी को नसीहत भी दी कि बच्चों को माँ-बाप की सेवा करनी चाहिए।
  • मुलायम सिंह किसी निजी कार्यक्रम में इटावा पहुँचें हुए थे।
  • हालाँकि अपनी बातो में उन्होंने अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें