समाजवादी पार्टी रविवार 5 अगस्त को राजधानी लखनऊ में ‘छोटे लोहिया’ कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन कार्यक्रम को मनाएगी जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। रविवार को छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती है। सपा कार्यालय पर भी इससे संबंधित आयोजन किये गए हैं। इसके पहले लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे और वहां पर छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके कुछ देर बाद कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहुंचे और जनेश्वर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बीजेपी पर किया हमला :

लखनऊ में माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब लोग जनेश्वर जी को याद कर रहे हैं। वे गरीब किसान से लेकर आम आदमी सभी के नेता थे। बलिया से साइकल यात्रा शुरू की जो 11 दिन में पूरी हुई। लखनऊ में जनेश्वर मिश्रा पार्क में पहुंचने के लिये हिम्मत आई। सपा की ये साईकल यात्रा 600 km से ज़्यादा चल कर आई है। साईकल आंदोलन पिछली बार भी चलाया गया था। पिछली बार जब साइकल यात्रा की गई तो 2012 में हमें जनता की सेवा का मौका मिला। दुनिया के तमाम नेता एक मंच पर थें और प्रधानमंत्री ने झूठ बोला कि हमें 6 करोड़ जनता चुन के लाई है। राजेंद्र चौधरी ने जिसका शिलान्यास किया, उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

मुलायम ने भी नहीं बख्शा :

माल्यार्पण के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता से वादा करने के बाद वादा निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है। शिक्षक, वकील, छात्र सब दुखी है किसी के लिए काम नही हो रहा है। देश की वर्तमान परिस्थिति बहुत खराब है। यहाँ पर कोई सुनवाई नही हो रही है। मुलायम ने कहा कि जनेश्वर जी हमारे आदरणीय थे, जैसे लोहिया जी बोलते थे वैसे ही सदन में जनेश्वर जी बोलते थे। उन्होंने कहा कि नौजवानों हम लोगों के भाषण की किताब पढ़ो और सुनो। समाजवादी पार्टी कोई गुंडा पार्टी नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं से संघर्ष करने को मुलायम ने कहा। आगे मुलायम ने कहा कि 1992 में समाजवादी पार्टी संघर्ष करते हुए बनाई।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ कैश वैन लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार

शामली: शराब पीने को लेकर कांवरियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक कांवरिया की मौत

लड़की बन लड़के मांग रहे थे भीख, महिलाओं समेत 19 लोग पकड़े गए

अमेठी: गोमती नदी पर पुल में दरार हादसे का भय, प्रशासन हुआ चौकन्ना

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें