[nextpage title=”mulayam singh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनाये गए है। विरोधी दलों का उन पर हमले करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कुछ ऐसा कहा है, जो सभी को हैरान कर देगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”mulayam singh2″ ]

सरकार को मिले 6 महीनो का समय :

  • सीएम योगी ने बड़े-बड़े फैसले करते हुए कई लोगो को हैरान कर डाला है।
  • सभी लोग एक नए मुख्यमंत्री से ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं किये हुए थे।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी सरकार के फैसलों का विरोध करते हुए नजर आ रहे है।
  • वहीं अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने योगी सरकार का समर्थन किया है।
  • उन्होंने कहा कि 6 महीने से पहले किसी भी सरकार के बारे में बोलना गलत होगा।
  • योगी सरकार के फैसलों की समीक्षा 6 महीने बाद से शुरू की जाएगी।
  • तभी बताया जा सकता है कि क्या सही फैसले और क्या गलत फैसले लिए गए।
  • साथ ही उन्होंने सीएम योगी के महापुरुषों के जन्मदिन की छुट्टियाँ रद्द करने का भी समर्थन किया।
  • मुलायम सिंह ने कहा कि इस दिन छुट्टी के बजाय बच्चों को उनके बारे में बताना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी में किसी भी प्रकार के झगड़े होने को भी नकार दिया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें